Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा के लोग बालू माफिया, दो महीने में दूर हो जाएंगी उलझनें: मंत्री मिथिलेश

पलामू, 29 नवंबर  । बालू-बालू चिल्लाने वाले लोग ही कर रहे हैं कालाबाजारी, एक-दो महीने में दूर हो जायेगी उलझनें। राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर कार्य योजना तैयार कर काम कर रही है। महागठबंधन सरकार ने चार वर्ष में जो कार्य किया है। वह झारखंड स्थापना के 19 वर्षों के कार्य पर भारी है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य की स्थापना कराया, उसे पूरा करने की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार काम कर रही है।

यह बातें राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कही। ठाकुर ने होटल क्राउन प्लाजा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य सरकार के कामकाज को देखकर विपक्षी पार्टी भाजपा के कलेजे पर सांप लोट रहा है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि राज्य के साढ़े आठ लाख गरीबों के आवास निर्माण के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने राशि नहीं दी। इससे आहत होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों को तीन कमरे का पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अबुआ आवास योजना शुरू की है। इस योजना से राज्य के गरीब परिवार लाभान्वित होंगे। सरकार के द्वारा संचालित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी पंचायत स्तरीय शिविर में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालू उठाव की समस्या को दूर करने के प्रति सरकार गंभीर है। भाजपा के लोग बालू माफिया का काम कर रहे हैं। डालटनगंज शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू का काम जल्द शुरू होगा। टेंडर एवं अन्य प्रक्रिया जल्द ही पूरा कर ली जायेगी। खासमहल जमीन लीज मामले को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंत्री ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के पलामू आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान झामुमो केन्द्रीय प्रवक्ता धीरज दूबे, केन्द्रीय सदस्य मुन्ना सिन्हा, अधिवक्ता करेश तिवारी, सन्नू सिद्दीकी, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, अविनाश देव, राकेश सिन्हा, सुशीला मिश्रा, सन्नी शुक्ला, असफर, सुमित कुमार, कमाल खान, रंजीत जायसवाल, छोटू त्रिपाठी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!