Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बिहार: रोहतास में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, पांच घायल

पटना, 30 अगस्त । बिहार में रोहतास जिले के शिवसागर में एनएच-2 के पास बुधवार सुबह करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग स्कार्पियो में रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। शिवसागर थानांतर्गत पखनारी एनएच-2 के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें स्कार्पियो सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतकों में सभी एक ही परिवार और नाते-रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। स्कॉर्पियो पर कुल 12 लोग थे जिसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी कैमूर जिला के सबार थाना के कुड़ारी गांव लौट रहे थे। रोहतास जिला के पखनारी के पास शिवसागर थाना इलाके में स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर हो गई।

मृतकों में तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है।

घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!