Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र सरकार को राहत, एनजीटी के 12 हजार करोड़ जुर्माना पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक

नई दिल्ली, 28 नवंबर । सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को अंतरिम राहत दी है। कचरा प्रबंधन में नाकामी को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तरफ से लगाए गए 12 हजार करोड़ रुपए के जुर्माना आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के याचिकाकर्ता को नोटिस जारी किया है।

एनजीटी ने सितंबर में महाराष्ट्र सरकार पर यह कहते हुए जुर्माना लगाया था कि राज्य ठोस और तरल कचरा के प्रबंधन में विफल रहा है। एनजीटी ने कहा था कि आदेश पारित करने के बावजूद आठ वर्षों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पांच वर्षों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ठोस परिणाम नहीं दिखे हैं। वैधानिक और निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद हालत जस की तस बनी हुई है। एनजीटी के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

error: Content is protected !!