Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल में पांच लाख से अधिक वेबसाइट्स प्रतिबंधित

काठमांडू, 03 दिसंबर  । नेपाल सरकार ने पांच लाख से अधिक वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें अधिकतर सरकारी विभाग में बिना सूचीकृत डेटिंग, ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन जुआ और पॉर्न साइट्स शामिल हैं। इन साइट्स को बंद करने की जानकारी नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने दी है।

प्राधिकरण के निदेशक विजय कुमार राय ने बताया कि देश के कानून और सरकार के आवश्यक दिशा-निर्देश के विपरीत चल रही इन वेबसाइट्स को बंद कर दिया गया है। इनमें सबसे अधिक अश्लील सामग्री दिखाने वाली पॉर्न साइट शामिल हैं। इनकी संख्या पचास हजार से अधिक है। उन्होंने बताया कि नेपाल राष्ट्र बैंक तथा केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो की सिफारिश पर करीब एक लाख से अधिक ऑनलाइन जुआ खिलानी वाली वेबसाइट्स को बंद किया गया है। इनमें पबजी गेम सहित चीन से संचालित वेबसाइट सबसे अधिक हैं। इसके अलावा नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने 100 से अधिक न्यूज पोर्टल को नेपाल प्रेस काउंसिल की सिफारिश पर बंद कर दिया है।

error: Content is protected !!