Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बागेश्वर उपचुनाव: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार आज करेंगी नामांकन

देहरादून, 16 अगस्त । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज (बुधवार) बागेश्वर उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार पार्वती देवी नामांकन करेंगी। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी छोड़कर आये बसंत कुमार पर दांव आजमाया है। दोनों दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे बागेश्वर जाएंगे। जहां भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास के नामांकन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नुमाइशखेत मैदान में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दावा है कि बागेश्वर उपचुनाव पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो दूसरे दलों से शामिल करा कर उम्मीदवार बनाना पड़ा।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन/प्रशासन) मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 17 अगस्त को उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगे। इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे।

पूर्व मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद बागेश्वर उप चुनाव हो रहा है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती देवी को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

बागेश्वर उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी 21 अगस्त तक होगी। 05 सितंबर को मतदान और 08 सितंबर को मतगणना होगी।

error: Content is protected !!