Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बदमाशों ने की घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद, 25 नवंबर  । फरीदाबाद सेक्टर-15 स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने शुक्रवार देर रात घर में घुसकर गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची गई गंभीर घायल प्रापर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर-15 में चार बदमाश प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुस गए और उन्हें गोली मार दी। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान अशोक मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामला उत्तराखंड के जमीनी विवाद में रुपयों के लेनदेन का है। पीडि़त और आरोपितों ने मिलकर उत्तराखंड में कुछ जमीन खरीदी थी। पता चला है कि 38 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूब कहा-सुनी हुई थी। उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। घायल पीडि़त अस्पताल में दाखिल है। पीडि़त के पुत्र की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ थाना सेंट्रल मे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!