Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के 4 सदस्य लापता

ब्रिसबेन, 29 जुलाई । अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान क्वींसलैंड राज्य तट के पास ऑस्ट्रेलियाई सेना के एक हेलिकॉप्टर के समुद्र में गिर जाने के बाद चालक दल के चार सदस्य लापता हो गए हैं।

रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बताया कि एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हैमिल्टन द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि चालक दल के सदस्यों की तलाश की जा रही है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। एक बचाव हेलिकॉप्टर ने व्हिटसंडे द्वीप समूह में डेंट द्वीप के पास शनिवार सुबह मलबा देखे जाने की सूचना दी।

ताइपन तालिस्मान सेबर में भाग ले रहा था, जो एक द्विवार्षिक संयुक्त अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई सैन्य अभ्यास है, जो बड़े पैमाने पर क्वींसलैंड में हो रहा है। इस साल के अभ्यास में 13 राष्ट्र और 30,000 से अधिक सैन्य कर्मी शामिल हैं।

उधर, उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में चालक दल के चार सदस्य सवार थे और उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। मार्लेस ने कहा कि वहां एक और हेलिकॉप्टर मौजूद था, जिसका मतलब है कि खोज और बचाव तुरंत शुरू करने में सक्षम था।

उन्होंने ब्रिस्बेन में संवाददाताओं से कहा, “चालक दल के चार सदस्यों के परिवारों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। हमारी उम्मीदें और हमारी संवेदनाएं चालक दल और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा, ‘ये दिन की शुरुआत है और इस घटना के बारे में बहुत अधिक जानकारी दी जानी है, लेकिन रक्षा अभ्यास, जो हमारे रक्षा बल की तैयारी के लिए बहुत आवश्यक हैं, वो इसे लेकर बहुत गंभीर हैं।

error: Content is protected !!