Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान में आई अड़चन दूर, ऑगर मशीन के लिए प्लेटफॉर्म दोबारा तैयार

उत्तरकाशी, 24 नवंबर  । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शुरू बचाव अभियान के दौरान आई अड़चन को काफी हद तक रात को दूर कर लिया गया है। इस बीच आज सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) सुरंग स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव अभियान का जायजा लिया।

इस अभियान से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज सुबह कहा कि अब स्थिति काफी ठीक है। रात को हमें दो चीजों पर काम करना था। सबसे पहले, हमने मशीन के प्लेटफॉर्म का पुनर्गठन किया। इसके बाद पाइप पर जो थोड़ा दबाव था, उसे काटना था। इस समय यही काम हो रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्संस कंपनी ने ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार से अध्ययन किया है। इससे पता चला है कि सुरंग में अगले पांच मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं है। इसका मतलब है कि ड्रिलिंग सुचारू होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि चारधाम मार्ग में निर्माणाधीन इस सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 12 नवंबर से विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से बचाव अभियान शुरू किया गया है।

error: Content is protected !!