Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ऑडी इंडिया पहली जनवरी से कीमतों में दो फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी

नई दिल्ली, 27 नवंबर । जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने अपनी कार के दाम में इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने जनवरी, 2024 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ऑडी की कीमतों में यह बढ़ोतरी एक जनवरी, 2024 से लागू होगी।

कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भारत में वाहनों कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी। ऑडी इंडिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी सभी मॉडल रेंज में होगी, जो एक जनवरी, 2024 से प्रभावी होगी। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती इनपुट और परिचालन लागत के कारण कीमतों में ये बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

ऑडी इंडिया प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि हमने आपूर्ति-श्रृंखला संबंधित कच्चे माल की बढ़ती मांग और परिचालन लागत के कारण हमने ब्रांड की प्रीमियम मूल्य स्थिति को बनाए रखते हुए मॉडल रेंज में मूल्य सुधार किया है। उन्होंने कहा कि मूल्य वृद्धि का असर ग्राहकों पर कम से कम पड़े, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ऑडी इंडिया, 2024 के लिए अपने सभी मॉडल और रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली पहली कार निर्माता कंपनी में से एक है। ऑडी इंडिया क्यू3 एसयूवी से लेकर स्पोर्ट्स कार आरएसक्यू8 तक कई वाहन बेचती है, जिनकी कीमत 42.77 लाख रुपये से लेकर 2.22 करोड़ रुपये के बीच है।

error: Content is protected !!