Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांगो: सोने की खदान पर सशस्त्र गुट के हमले में 13 की मौत, कई को बनाया बंधक

बेनी, 30 अगस्त । कांगो में सोने की खदान पर हुए सशस्त्र गुट के हमले 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक देर रात यह हमला हुआ।

सेना प्रवक्ता के अनुसार, युगांडा सीमा के पास स्थित खदान पर सोमवार रात सशस्त्र गुट ने हमला कर दिया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। कांगों के इटुरी प्रांत के अध्यक्ष डायडोने लोसा ने बताया कि हमले में 13 लोगों की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावरों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। साथ ही उन्होंने भारी तादाद में खदान से सोना और अन्य सामान की लूट की।

डायडोने लोसा के अनुसार, इलाके में दो सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। लोसा ने हमले के लिए कोडेको को दोषी ठहराया। हालांकि कोडेको ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

बता दें कि इससे पहले कांगो के एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी। उल्लेखनीय है कि कांगो में पहले भी इस तरह के हमले होते रहे हैं जिसमें लोगों की जान गई है।

error: Content is protected !!