Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मेरठ में अतीक की बहन आयशा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

मेरठ, 19 अगस्त । उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की मदद करने में आरोपित अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। इस मामले में फरार चल रही आयशा के मेरठ स्थित घर पर प्रयागराज पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा किया।

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है। अतीक की बहन की ससुराल मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित भवानीनगर में है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद फरार आरोपित गुड्डू मुस्लिम और असद ने आयशा के घर पर शरण ली थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी। इससे पता चला कि गुड्डू मुस्लिम लगभग 17 घंटे तक आयशा के घर रहा था और उसे आर्थिक मदद भी दी गई थी।

इसके बाद पुलिस ने अतीक के बहनाई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आयशा को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया। अतीक के बेटे असद का निकाह डॉ. अखलाक की बेटी से तय हो गया था। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में असद मारा गया।

शुक्रवार की देर रात प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस ने मेरठ पहुंच कर आयशा के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। कोर्ट में पेश नहीं होने पर आयशा का मकान कुर्क किया जाएगा।

error: Content is protected !!