Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल और त्रिपुरा की सीटें शामिल हैं। इन में सबसे ज्यादा चर्चा में उत्तर प्रदेश की की घोसी सीट है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान मैदान में हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड की बागेश्वर सीट भी महत्वपूर्ण है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य सीटों पर भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच संघर्ष है। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान शाम चार बजे तक होगा। पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी और केरल की पुडुपल्ली सीट पर भी मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। अभी तक सभी जगह से आमतौर पर मतदान के दौरान किसी भी तरह की रुकावट या हिंसा की सूचना नहीं है।

error: Content is protected !!