Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

119 आरएएस को किया इधर-उधर, छह एपीओ अधिकारियों को मिली पोस्टिंग

जयपुर, 17 अगस्त । राजस्थान में आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्मिक विभाग की ओर से 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। तबादलों में 52 एसडीएम काे बदला गया है। जबकि, तहसीलदार सेवा से पदोन्नत 11 को इस सूची में जगह दी गई है। छह एपीओ अधिकारियों को भी पोस्टिंग मिली है। 51 रिक्त पदों को भरा गया है। एक आरएएस का तबादला निरस्त किया गया है। जबकि, एक आरएएस को एपीओ किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार आरएएस मूल चंद को रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्विविद्यालय जयपुर, अजित सिंह राजावत को अति. आयुक्त, सीएडी, आईजीएनपी, बीकानेर,बृजेश कुमार चांदोलिया को म हाप्रबंधक गंगानगर शुगल मिल्स लिमिटेड जयपुर, बंशीधर कुमावत को रजिस्ट्रार महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विवि उदयपुर, परशुराम धानका को अति. संभागीय आयुक्त भरतपुर, डॉ. वृद्धिचंद गर्ग को सीईओ बांसवाड़ा, महावीर खराड़ीको अति संभागीय आयुक्त उदयपुर, कैलाश नारायण मीणा को संयुक्त शासन सचिव,कृषि एवं पंचायतीराज (कृषि) जयपुर, सुनील भाटी को आयुक्त, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग जयपुर, छोगाराम देवासी को अति आयुक्त (योजना एवं नीति),आबकारी विभाग, उदयपुर, ओम प्रकाश बिश्नोई को अति संभागीय आयुक्त बीकानेर लगाया गया है।

इसी प्रकार विनीता सिंह को प्रशासनिक अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर, भगवत सिंह को सचिव (प्रशासन), जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर, गोविंद सिंह राणावत को कार्यकारी निदेशक, खान एवं खनिज निगम लिमिटेड, उदयपुर, अनीता मीणा को कार्यकारी निदेशक (प्रशासन),राज.राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर, चेतन चौहान को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट झालावाड़, अखिलेश कुमार पीपल को राजस्व अपील अधिकारी भरतपुर, सोहन राम चौधरी को सचिव, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद एवं पदेन शासन उप सचिव खेल एवं युवा मामलात विभाग जयपुर, सुधांशु सिंह को रजिस्ट्रार-महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विवि उदयपुर, निशु कुमार अग्निहोत्री को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, करौली, रामस्वरूप चौहान को उपयुक्त उपनिवेशन विभाग, जैसलमेर, महेंद्र कुमार मीणा को भू प्रबंध अधिकारी,जयपुर, अशोक सांगवा को भू प्रबंध अधिकारी, बीकानेर, ओम प्रकाश बिश्नोई-प्रथम को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जोधपुर, संतोष करोल को उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, ज्योति ककवानी को एसएमएसए व राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर और हरफूल पंकज को उपसचिव, राजस्थान स्टेट कमिशन फॉर प्रोटक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स, जयपुर के पद पर लगाया गया है।

error: Content is protected !!