
जयपुर, 22 अगस्त । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार, 23 अगस्त से दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। वे बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे खेलो इंडिया केंद्र, राजस्थान का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे तथा सांय 5.30 बजे दूरदर्शन केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
केन्द्रीय मंत्री ठाकुर 24 अगस्त, गुरुवार सुबह 10 बजे निम्स विश्वविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

