Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

”एनिमल” ने आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ”एनिमल” इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना की प्रमुख भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके बाद अब हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि फिल्म ने आठ दिनों में कितने रुपये कमाए।

1 दिसंबर को रिलीज़ हुई एनिमल को समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। अब फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में कितनी कमाई की है? ये सवाल हर किसी के मन में है। आठवें दिन फिल्म ने 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 361.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहला दिन: 63.8 करोड़, दूसरा दिन: 66.27 करोड़, तीसरा दिन: 71.46 करोड़, चौथा दिन: 43.96 करोड़, पांचवां दिन: 37.47 करोड़, छठा दिन: 30.39 करोड़, सातवां दिन: 24.23 करोड़, आठवां दिन: 23.50 करोड़, कुल कमाई: 361.08 करोड़।

फिल्म ”एनिमल” 1 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस शुरू से ही उत्साहित थे। अब हर कोई ये जानने को उत्सुक है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी कमाई करती है।

error: Content is protected !!