Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमृत स्टेशन योजना : उप्र के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

लखनऊ, 06 अगस्त । अमृत स्टेशन योजना के तहत साढ़े चार हजार करोड़ की लागत से उत्तर प्रदेश के 55 स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के 55 स्टेशनों पर होने वाले कार्यों का शिलान्यास वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए किया।

प्रदेश के 55 जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के नेता, केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद हिस्सा ले रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रेलवे-स्टेशन विश्वस्तरीय बनेंगे। डबल इंजन सरकार का मतलब उत्तर प्रदेश में विकास धुंआधार होगा। विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृतकाल के प्रारंभ में है। आज भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

इसी तरह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जंक्शन में कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे। जबकि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी, डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली, कौशल किशोर उतरटिया जंक्शन, लखनऊ, अनुप्रिया पटेल विन्ध्याचल, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर और जनरल वीके सिंह गाजियाबाद के कार्यक्रम में शामिल हुए।

error: Content is protected !!