Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे रायपुर, कल भी रहेंगे कुछ समय तक

अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे रायपुर, कल भी रहेंगे कुछ समय तक

रायपुर, 05 जुलाई । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (बुधवार) शाम 6ः50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.05 बजे वो भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे । इसके बाद करीब एक घंटे तक भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा कार्यालय के मुताबिक शाह रात आठ बजे से रात 10 बजे तक गोपनीय बैठक लेंगे। इसके बाद स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

वो गुरुवार सुबह आठ बजे से स्थानीय नेताओं से चर्चा करेंगे। सुबह 10 बजे से 10ः30 बजे तक प्रदेश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय से एयरपोर्ट पहुंचकर सुबह 10ः45 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे। उल्लेखनीय है शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रायपुर आगमन हो रहा है।

error: Content is protected !!