Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बुधवार को कोलकाता में अमित शाह की जनसभा, निशाने पर होंगी ममता

कोलकाता, 28 नवंबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की कोलकाता के एस्प्लेनेड में 29 नवंबर को होने वाली रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शाह के निशाने पर सीएम ममता बनर्जी होंगी। भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों के तहत, महानगर के विभिन्न हिस्सों में 27 नवंबर को छोटे जुलूस निकाले थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने दक्षिण कोलकाता में जुलूस निकाला, वहीं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बीरभूम के रामपुरहाट में इसी तरह के जुलूस का नेतृत्व किया था।

मजूमदार ने कहा कि शाह की प्रस्तावित रैली 2011 के बाद से तृणमूल नेताओं और मंत्रियों के बढ़ते भ्रष्टाचार, घोटालों में उनकी संलिप्तता और भ्रष्टाचार के मामलों में सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों की नाराजगी को प्रतिबिंबित करेगी। उन्होंने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि महान हस्तियों की भूमि तृणमूल शासन के दौरान घोटालों की भूमि में तब्दील हो गई है।’

शुभेंदु अधिकारी ने बांकुड़ा के कोतुलपुर और बीरभूम जिले के रामपुरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 29 नवंबर को शाह की रैली को रोकने की तृणमूल की चाल सफल नहीं हुई। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया।

भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह की रैली के लिए पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता पहले ही पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। लोग बहुत उत्साहित हैं। वे सुनना चाहते हैं कि शाह क्या कहते हैं। वह हमें एक नया रास्ता दिखाएंगे।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह बुधवार दोपहर शहर के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सीधे मैदान जाएंगे और एक काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वह उसी दिन वापस चले जायेंगे। राज्य प्रशासन ने उसी स्थान पर भाजपा की रैली के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ का रुख किया था, जहां तृणमूल हर साल 21 जुलाई को अपनी शहीद दिवस रैली आयोजित करती है। जब एकल पीठ ने भाजपा की रैली को मंजूरी दे दी, तो प्रशासन ने खंडपीठ का रुख किया, लेकिन उसने भी राज्य सरकार की दलील खारिज कर दी।तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि शाह की रैली के सफल होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भाजपा के साथ नहीं हैं।

error: Content is protected !!