Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बाइडन प्रशासन ने दी ग्रीन कार्ड की पात्रता से जुड़े मानदंडों में ढील

बाइडन प्रशासन ने दी ग्रीन कार्ड की पात्रता से जुड़े मानदंडों में ढील

वाशिंगटन, 16 जून । अमेरिका में काम करने और वहां रहने के लिए ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बाइडन प्रशासन ने राहत देते हुए पात्रता मानदंडों में ढील देते हुए दिशानिर्देश जारी किया है। यह ढील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले दी गई है।

राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। वे मोदी के सम्मान में 22 जून को राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे। इस दौरान मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को 22 जून को संबोधित करेंगे।

रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज (ईएडी) के लिए प्रारंभिक और नवीनीकरण आवेदनों के लिए पात्रता मानदंड के संबंध में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) द्वारा जारी किए गए निदानिर्देश से हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

ये पेशेवर ग्रीन कार्ड या स्थाई निवास की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। ग्रीन कार्ड को आधिकारिक तौर पर एक स्थानीय निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है। यह अमेरिका पहुंचे आव्रजकों को जारी किया जाने वाला ऐसा दस्तावेज है जो इस बात का सबूत होता है कि इसके धारक को स्थाई रूप से निवास करने का विशेषाधिकार दिया गया है।

आव्रजन कानून के तहत करीब 1,40,000 रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड हर साल जारी किए जाते हैं। हालांकि, किसी एक देश के लोगों को केवल सात फीसदी ग्रीन कार्ड दिए जा सकते हैं।

फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने इस तरह के कदम उठाने के लिए यूएससीआईएस की सराहना की है। एफआईआईडीएस के मुताबिक इस कदम से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों को मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!