Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर निकले 3,472 श्रद्धालुओं को रोका गया चंद्रकोट में |

जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर निकले 3,472 श्रद्धालुओं को रोका गया चंद्रकोट में

रामबन, 22 जुलाई । रामबन में भूस्खलन के कारण बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा पर निकले 3,472 श्रद्धालुओं को चंद्रकोट में रोक दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार 3,472 श्रद्धालुओं का 20वां जत्था 132 वाहनों में सवार होकर जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार सुबह रवाना हुआ। इसमें से 2,515 श्रद्धालु अनंतनाग जिले के पहलगाम लिए, जबकि 957 श्रद्धालु गांदरबल जिले के बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए। दोनों जत्थों को रामबन में भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद होने के चलते उन्हें चंद्रकोट में ही रोक दिया गया है।

रामबन में शनिवार सुबह मेहर और दलवास इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग को खोलने का कार्य फिलहाल जारी है। इसी बीच 1 जुलाई को शुरू होने के बाद से शुक्रवार शाम तक तीन लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के मंदिर की तीर्थयात्रा कर चुके हैं।

error: Content is protected !!