Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हिन्दी, अंग्रेजी और सामान्य व्याकरण विषय के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अंतिम अवसर

अजमेर, 18 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के हिन्दी, अंग्रेजी एवं सामान्य व्याकरण विषय की काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। संबंधित अभ्यर्थियों को इस संबंध में पृथक से जरिए एसएमएस भी सूचित किया जा रहा है।

आयोग सचिव ने बताया कि 5 अगस्त 2023 को उक्त परीक्षा के तहत 5 विषयों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा 10 अगस्त एवं 16 अगस्त 2023 को काउंसलिंग का पुनः अवसर दिया गया था। इसमें भी उक्त तीन विषयों के कतिपय अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए उपस्थित नहीं हुए। ऐसे अभ्यर्थियों को आवश्यक रूप से निर्धारित तिथि को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसके बाद पात्रता जांच के लिए अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा परिणाम के लिए विचारित नहीं किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

error: Content is protected !!