Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर जितेन्द्र सिंह ने दी इसरो को बधाई, कहा- भारत के लिए एक शानदार क्षण

नई दिल्ली, 2 सितंबर । केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर देश और इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा। यह वास्तव में भारत के लिए एक शानदार क्षण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र को बढ़ावा दिया और देश के लोगों को समझाया कि आकाश की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की। सालों साल तक मेहनत करने के बाद यह क्षण आता है, यह पल है राष्ट्र के प्रति प्रतिज्ञा को पूरा करने का पल। उन्होंने कहा कि आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण संपूर्ण-विज्ञान और संपूर्ण-राष्ट्र के दृष्टिकोण का भी प्रमाण है, जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाया है।

error: Content is protected !!