Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अलगाववादी संगठन जेकेएलएफ के कार्यालय के दरवाजे पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज

अलगाववादी संगठन जेकेएलएफ के कार्यालय के दरवाजे पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज

श्रीनगर, 20 जून । व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मावा ने मंगलवार को श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के कार्यालय के दरवाजे पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया।

उन्होंने बताया कि कुछ समर्थकों के साथ आतंकवादियों के निशाने पर रहे मावा ने श्रीनगर के बोहरी कदल इलाके में जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर तिरंगा लगा दिया। जेकेएलएफ के कार्यालय 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से ज्यादातर बंद हैं।

मावा ने कहा कि कश्मीरी अब देश विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं देंगे। मावा ने कहा कि जेकेएलएफ 1960 के दशक से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था, जिसका नेतृत्व मकबूल भट, यासीन मलिक, बिट्टा कराटे जैसे लोग कर रहे थे, अब हमने उन्हें करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि यह एक भारतीय संस्थान है, इसलिए हम यहां देश विरोधी गतिविधियों की अनुमति नहीं देंगे। मावा ने कहा कि कश्मीरी मुसलमान और पंडित मिलकर नया जम्मू कश्मीर बनाएंगे, जहां शांति के रास्ते पर विकास और प्रगति होगी। पिछले साल तीन अगस्त को मावा ने राजबाग इलाके में हुर्रियत कांफ्रेंस के दफ्तर के गेट पर दो राष्ट्रीय झंडे लगा दिए थे।

error: Content is protected !!