Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र विधानसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की पहली सूची

भोपाल, 8 सितंबर । मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक और राज्य प्रभारी बीएस जून द्वारा दिल्ली से जारी की गई पहली सूची में 10 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

जारी सूची के अनुसार, धार जिले की सेंधवा विधानसभा सीट से संजय दुबे, भोपाल की गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, भोपाल की हुजूर सीट से डॉ. रविकांत द्विवेदी, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) से कोमल दामोर, सिरमोर सीट से सरिता पांडे, सिरोंज से आईएस मोर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर विधानसभा सीट से इंजी. रामजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

error: Content is protected !!