Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई में फिर से 26/11 जैसे हमले की आशंका, कोलाबा के छाबड़ा हाउस में बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई, 29 जुलाई । मुंबई पुलिस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस के पास से 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों का इनपुट मिला है। इसी वजह से मुंबई पुलिस ने छाबड़ा हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। यह इनपुट पुणे में गिरफ्तार दो आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) को मिला है।

पुणे में पुलिस ने मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी नामक दो आतंकवादियों को पकड़कर एटीएस को सौंपा था। इन दोनों से पूछताछ के बाद एटीएस ने कोलाबा स्थित छाबड़ा हाउस का गूगल मैप बरामद किया है। इसके बाद एटीएस ने यह इनपुट मुंबई पुलिस को दिया, जिस पर कोलाबा के यहूदी सामुदायिक केंद्र छाबड़ा हाउस और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एटीएस की टीम आतंकी संगठन अलसुफा से जुड़े दोनों आतंकवादियों से गहन छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!