Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मोदी ने बदली राजनीति की संस्कृति, प्रजातंत्र को किया मजबूत : जेपी नड्डा

 मोदी ने बदली राजनीति की संस्कृति, प्रजातंत्र को किया मजबूत : जेपी नड्डा

कुल्लू, 14 जून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। आज पूरे देश में वंशवाद से विकासवाद की राजनीति हो रही है। मोदी ने देश भर में प्रजातंत्र को मजबूती देने का काम किया है। आज वोट बैंक की पॉलिटिक्स को पीछे छोड़कर रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स अगर कोई देश में लाया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।नड्डा बुधवार को कुल्लू जिले के ढालपुर स्थित रथ मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छल कपट से सत्ता पाने का काम किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कटिबद्ध है। 2014 से पहले भारत का मान सम्मान कहीं खो गया था और आज भारत पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय देश में लाखों करोड़ के घोटाले हुआ करते थे ओर आज देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग चुका है।

नड्डा ने कहा कि अगर भाइयों से भाइयों को लड़ाने का काम किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। जातियों को लड़ा कर फूट की राजनीति कर सत्ता पाने का काम कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में किया है और अगर सत्ता के लिए देश के साथ भी समझौता करना पड़ जाए तो कांग्रेस पार्टी के नेता पीछे नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सेवा, विकास और जनता की तकदीर बदलने से कोई मतलब नहीं है, केवल मात्र सत्ता में आने से मतलब है। झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर जगह-जगह कांग्रेस सरकार में आना चाहती है। राजस्थान में उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, आज तक पूरा नहीं हुआ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भारत विरोधी संगठनों से चुपके चुपके गले मिल रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि चीन के दूतावासों से उनको मिलने की क्या जरूरत आन पड़ी? राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंड क्यों दिया गया ?

नड्डा ने कहा कि आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऑटोग्राफ मांगते हैं। उनको स्टेट डिनर पर बुलाते हैं और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री उड़कर उनसे मिलने आस्ट्रेलिया पहुंचते हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि आज देश मजबूत हो रहा है, देश बदल रहा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज भारत जोड़ो यात्रा चला रहे हैं पर भारत तोड़ने वालों से गले मिल रहे हैं। अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है, भारत तेरे टुकड़े टुकड़े इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों से आज आप गले मिल रहे हैं। इसके लिए आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव आएगा तो जनता कांग्रेस का डिजाइन बनाएगी, यह निश्चित है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। एम्स और 3 मेडिकल कॉलेज की हमने केवल घोषणा नहीं की परन्तु 5 साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स का उद्घाटन करके जनता को भी सौंप दिया।

error: Content is protected !!